रायपुर: 500 साल पुराने कुएं को किया जा रहा था साफ, निकल आए 'हनुमान जी', लगने लगे जय श्रीराम के नारे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 23, 2023, 04:03 PM IST

Raipur Hanuman Ji: रायपुर के हनुमान मंदिर की बावली की सफाई पिछले 100-150 सालों से नहीं हुई थी। जब बावली की सफाई करवाई जाने लगी तो सफाईकर्मियों को बावली (कुएं का बड़ा रूप) की दीवार पर एक आकृति नजर आई। यह आकृति हनुमानजी की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 500 साल पुराने कुएं में दिखी आकृति
  • लोगों को नजर आई हनुमानजी की आकृति
  • देखते ही देखते लग गई भक्तों की भीड़

Raipur Hanuman Ji: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक कुएं से साफ करने के दौरान अचानक दीवार पर हनुमान जी नजर आ गए। लोगों को दीवार पर हनुमान जी की आकृति दिखते हैं वहां भक्तों की भीड़ लग गई। इसके बाद लोगों ने इकट्ठे होकर जय हनुमान और जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर हनुमान जी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।तस्वीर में देखा जा सकता है कि आकृति में ऊपर की ओर लंबी पूंछ और हाथ-पैर नजर आ रहे हैं।

hanuman ji

फोटो साभार-ट्विटर

150 सालों से नहीं हुई थी मंदिर की सफाई

End of Feed