एक विवाह ऐसा भी...बारिश बनी मुसीबत तो दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप पहुंच गया दूल्हा, देखें Viral Video

Viral Video: सोशळ मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी में बारिश मुसीबत बनकर आ गई। ऐसे में दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया और मंडप पहुंच गया।

Viral Video: देश के कई हिस्सों में इन दिनों झमाझम बारिश (Rain Video) हो रही है। कुछ जगहों पर तो इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ जैसे हालात हैं। आलम ये है कि बारिश के कारण जीवन यापन भी काफी प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया पर भी बारिश को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, एक शादी में जब बारिश मुसीबत बनी तो दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक पहुंच गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

End of Feed