VIDEO: लंगर में बंटेगा iPhone! बस 'जय माता दी' लिखिए और जीतिए यह महंगा फोन, जानें कहां होगा यह इवेंट

बिजनेसमैन राकेश त्रेहान ने 22 सितंबर को 'iPhone लंगर' लगाने का ऐलान किया है। दावा है कि लकी ड्रॉ के जरिए चुनिंदा लोगों को मुफ्त iPhone दिए जाएंगे।

सोशल मीडिया पर हमें अक्सर लंगर की तस्वीरें या फिर वीडियो देखने को मिलती हैं, जहां लोगों को मुफ्त राशन या फिर खाना दिया जाता है, लेकिन इस बार जिस तरह के लंगर का ऐलान हुआ है, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, चंडीगढ़ में एक बिजनेसमैन और सोशल मीडिया (Social Media) इन्फ्लुएंसर ने 'iPhone लंगर' लगाने का ऐलान किया है। दावा है कि इस आयोजन में चुनिंदा लोगों को मुफ्त में आईफोन दिए जाएंगे।

punjab chandigarh iphone langar Video

PTI से बात करते हुए बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने 'iPhone लंगर' लगाने का किया ऐलान। (X/@PTI)

लंगर में बंटेगा iPhone

इस अनोखे ऐलान का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी PTI ने भी अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में बिजनेसमैन राकेश त्रेहान 22 सितंबर को आईफोन बांटने की बात कहते नजर आ रहे हैं। राकेश त्रेहान को सोशल मीडिया पर Raja D King के नाम से भी जाना जाता है, फिलहाल उनके इस दावे से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

End of Feed