बेंगलुरु में रहने वाले लोगों के लिए घर का किराया अक्सर बड़ी चिंता का विषय रहता है। खासकर आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवाओं को अच्छे इलाके में घर लेने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती है। ऐसे में पुणे के एक फ्लैट की लिस्टिंग देखकर एक शख्स का ऐसा रिएक्शन सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहा है।
शख्स ने विज्ञापन में देखा पुणे का यह फ्लैट (X/@misalpavv)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
पुणे में 9000 में 3 BHK फ्लैट का विज्ञापन देख शख्स का दिमाग चकराया
दरअसल, एक बेंगलुरु बेस्ड टेक प्रोफेशनल ने रेडिट पर पुणे के एक 3BHK फ्लैट की लिस्टिंग देखी। इसमें एक बड़े कमरे का किराया सिर्फ 9,000 रुपये प्रति महीना बताया गया था। किराए की यह रकम देखकर शख्स इतना हैरान हुआ कि उसने अपनी प्रतिक्रिया मजेदार अंदाज में सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। शख्स ने लिखा, “मेरा बेंगलुरु वाला दिमाग चकरा गया, क्रैश हो गया और सेफ मोड में रीस्टार्ट हो गया।” उसका यह मजेदार रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आया और देखते ही देखते पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई।
OMG! इतने कम कीमत में इतनी सारी सुविधाएं
इस लिस्टिंग की खास बात सिर्फ कम किराया नहीं था। पोस्ट के मुताबिक, अपार्टमेंट पूरी तरह से फर्निश्ड था। इसके अलावा वहां मेड, कुक, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध बताई गई थीं। यही वजह है कि लोगों का ध्यान इस लिस्टिंग पर और ज्यादा गया। यह पोस्ट बाद में एक्स पर @misalpavv नाम के हैंडल से भी शेयर की गई।
पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन
पोस्ट को लाखों लोगों ने देखा और इसके नीचे पुणे और बेंगलुरु के किराए को लेकर खूब चर्चा हुई। कई यूजर्स ने बताया कि बेंगलुरु के कई इलाकों में किराए काफी ज्यादा हैं। कुछ जगहों पर एक कमरे या छोटे फ्लैट के लिए भी बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है। इसके अलावा किराए के साथ सिक्योरिटी डिपॉजिट भी कई लोगों के लिए बड़ी चिंता बन जाता है। वहीं, पुणे की इस लिस्टिंग को देखकर कुछ यूजर्स ने कहा कि सुविधाओं और लोकेशन के हिसाब से किराया उन्हें ठीक लगा। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या ऐसी कीमत लंबे समय तक बनी रह सकती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा सिर्फ इस फ्लैट तक सीमित नहीं रही। लोगों ने बड़े शहरों में बढ़ते किराए और घर खरीदने की बढ़ती लागत पर भी अपनी राय रखी। कुछ यूजर्स ने भविष्य में रियल एस्टेट की कीमतों को लेकर चिंता जताई।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
