दुकान के बाहर बैठ TV पर मोटू-पतलू देख रहे थे बच्चे, इस वायरल Video ने सबकी आंखों में ला दिया पानी

लोगों को समझ नहीं आता कि खुशी बड़ी स्क्रीन या महंगे गैजेट्स में नहीं, बल्कि छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती है। हमें अक्सर अपनी जिंदगी से शिकायत होती है, जबकि ये मासूम कांच के बाहर से ही टीवी देखकर संतुष्ट हैं।

वो कहते हैं न कि इंसान की चाहतें कभी खत्म नहीं होतीं। हमारे पास जो है, उसकी कद्र कम कर देते हैं और जो नहीं है, उसके लिए तरसते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी जीवन की सादगी हमें इतना झकझोर कर रख देती है कि हम सोच में पड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को छू लिया। वीडियो में दो छोटे बच्चे दिख रहे हैं जो एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर कांच के बंद दरवाजे से अंदर चल रहे स्मार्ट टीवी पर कार्टून देख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद भी सब इसी सोच में पड़ गए कि आज जो जिंदगी हम जी रहे हैं, वो भी किसी ना किसी के लिए सपना ही है।

Poor Kids were watching tv from outside of Electronic showroom

दुकान के बाहर बैठकर टीवी देखते बच्चे (Instagram/@jr__jewellers)

दुकान के बाहर बैठकर टीवी देखते रहे बच्चे

वीडियो में देखा जा सकता है कि उन छोटे से बच्चों की आँखें टीवी पर चिपकी हुई हैं और वे चुपचाप सीढ़ी पर बैठकर टीवी देख रहे हैं। अंदर टीवी पर चल रहे रंग-बिरंगे कार्टून के सामने बाहर की ठंडी हवा उन्हें कुछ समझ नहीं आ रही है। बच्चे और उनके बीच में बनी एक कांच की दीवार उनके सपनों को असलीयत से अलग कर रही हैं। वीडियो में दिख रहे इस नजारे को देख लोगों की आंखें नम हो गईं।

End of Feed