Nov 15, 2025
भारत में इस वक्त 1, 2, 5, 10 और 20 रुपए के सिक्के चलन में हैं।
Credit: iStock
हर रोज आप इन सिक्कों को अपनी जेब से निकालकर कहीं पर खर्च कर देते होंगे।
Credit: iStock
लेकिन अगर आपने कभी गौर किया हो तो आपने देखा होगा कि इन सिक्कों के नीचे अलग-अलग निशान बने होते हैं।
Credit: iStock
किसी सिक्के पर स्टार बना होता है, तो किसी पर डायमंड, तो किसी पर एक डॉट, तो किसी पर कोई निशान ही नहीं होता।
Credit: iStock
ऐसे में, क्या आपको यह पता है कि इन सिक्कों के नीचे ये निशान क्यों बने होते हैं? आखिर इन निशानों का क्या मतलब है?
Credit: iStock
अगर आपको इस बारे में नहीं पता तो चलिए आज हम आपको एक नया ज्ञान दे देते हैं।
Credit: iStock
दरअसल, सिक्कों के नीचे बने ये निशान यह बताते हैं कि ये सिक्के किस जगह पर बने हैं।
Credit: iStock
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि भारत में सिक्कों का निर्माण सिर्फ 4 जगहों पर होता है।
Credit: iStock
इनमें हैं हैदराबाद, मुंबई, नोएडा और कोलकाता; ये सभी निशान इन शहरों के बारे में ही बताते हैं।
Credit: iStock
अगर सिक्के पर स्टार का निशान बना है तो समझ लीजिए कि यह सिक्का हैदराबाद में बना है।
Credit: iStock
अगर स्टार की जगह पर डॉट बना है तो समझिए कि यह सिक्का नोएडा में बना है।
Credit: iStock
अगर सिक्के के नीचे डायमंड का निशान बना है तो समझ लीजिए कि यह मुंबई में बना है।
Credit: iStock
यदि सिक्के पर कोई निशान मौजूद नहीं है तो समझिए कि वह सिक्का कोलकाता में बना है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स