जामनगर के विभापर गांव में एक लोक कार्यक्रम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दरअसल, यहां आयोजित लोकडायरे में बीजेपी सांसद पूनमबेन माडम (Poonamben Maadam) ने मंच पर बैठी गायिका पर नोटों की बरसात कर दी। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कलाकारों पर नोट उड़ाती सांसद महोदया पूनमबेन माडम (Instagram/@timesnownavbharat)
ये भी पढ़ें:
कलाकारों पर पैसा उड़ाते नजर आईं सांसद साहिबा
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर गायिका और उनकी टीम गाना प्रस्तुत कर रही है। इधर, नीचे खड़ी सांसद साहिबा उन पर नोटों की बारिश करती नजर आ रही हैं। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम 'जय वछाराज गौ सेवा ट्रस्ट' (Jai Vachharaj Gau Seva Trust) द्वारा आयोजित किया गया था। इसी दौरान सांसद पूनमबेन मॉडम ने खुशी में आकर नोट उड़ाने शुरू कर दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर कलाकारों पर पैसों की बारिश हो रही है।वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
बता दें कि, गुजरात में कई लोकडायरा कार्यक्रमों में नोट उड़ाने की परंपरा पहले से रही है। लोग इसे कलाकारों को सम्मान देने या दान देने का तरीका मानते हैं लेकिन इस बार मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि एक सांसद खुद ऐसा करते नजर आईं। फिलहाल सांसद साहिबा का यह वीडियो सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई। वीडियो (Video) पर लोगों ने अपनी-अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ लोग इसे परंपरा और दान मान रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे पैसे का दिखावा और उसका गलत इस्तेमाल बता रहे हैं।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
