Santoshi Mata Temple Bhilwara: भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां कई सारे ऐसे मंदिर हैं, जो अपनी सुंदरता, रोचकता और ऐतिहासिकता के लिए जानी जाती हैं। एक ऐसा ही मंदिर है, जो अपने अनोखेपन के लिए जाना जाता है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर की आरती कोई पुजारी नहीं बल्कि पुलिसकर्मी करते हैं। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन ये सच है।
भीलवाड़ा के संतोषी माता मंदिर में पुलिसकर्मी संभालते हैं कार्यभार (Photo Credit - Wikimedia)
जैसलमेर में स्थित तनोट माता मंदिर की तरह ही इस मंदिर में भी पुजारी नहीं है, जवानों द्वारा मंदिर की सेवा की जाती है और पूजन कार्य किया जाता है। इस मंदिर के समिति का अध्यक्ष भी जिले का पुलिस अधीक्षक होता है। यह मंदिर राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में स्थित है, जो राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक भी माना जाता है। माता संतोषी को समर्पित यह मंदिर (Santoshi Mata Temple of Bhilwara) साल 1965 में तैयार किया गया था, तब से लेकर अब तक पुलिस डिपार्टमेंट ही ये जिम्मा संभाल रहा है।
मन्नत का धागा बांधने आते हैं श्रद्धालु
मंदिर को लेकर शहरवासी में काफी मान्यता है। इस मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ भी देखी जाती है, खासकर नवरात्रि में। इस मंदिर में काफी श्रद्धालु मन्नत का धागा भी बांधते हैं और पूरा होने पर आकर एक धागा खोलते भी है। ऐसे में मंदिर के एक हिस्से में आपको में काफी धागा बंधा हुआ दिख जाएगा। मंदिर में प्रतिदिन दो बार पुलिसकर्मी आरती करते हैं, इसके लिए दो पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। इतना ही नहीं, इस मंदिर में नवरात्रि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और अन्नकुट का त्योहार भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। तो आपको इस अनोखे मंदिर के बारे में जानकर कैसा लगा, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
