Video: हलक में फंस जाता लोहे का टुकड़ा! 3 साल के बच्चे ने अपनी होशियारी से बचाई छोटे भाई की जान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 11, 2023, 06:18 PM IST

Shocking Video: आप देख सकते हैं कि मात्र 5 सेकंड के भीत बड़ा भाई अपने छोटे भाई की जान बचा ले जाता है। दरअसल, छोटे भाई ने अपने मुंह में लोहे का एक टुकड़ा डाल रखा है। जिसे देखते ही बड़ा भाई तुरंत हरकत में आता है और उसके मुंह में हाथ डालकर लोहे का टुकड़ा निकाल देता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • बड़े भाई की बहादुरी जान करेंगे सलाम
  • 5 सेकंड के भीतर बचाई छोटी भाई की जान

Shocking Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तीन साल के बड़े भाई ने अपनी होशियारी का परिचय देते हुए अपने छोटे भाई की जान बचाई। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स 3 साल के बच्चे की होशियारी की जमकर सराहना कर रहे हैं। यह वीडियो एक तरह से चमत्कारिक है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि संकट के समय कैसे 3 साल का बड़ा भाई अपने छोटे भाई के लिए फरिश्ता बनकर सामने आता है।

brother

बड़े भाई ने बचाई जान (ट्विटर)

बड़े भाई ने बचाई छोटे की जान!

End of Feed