मोबाइल पर नजरें गड़ाए चल रहा था शख्स, अगले ही पल सीधे छत से नीचे गिरा, वायरल हुआ यह डरावना VIDEO

मोबाइल फोन में ध्यान लगाने के दौरान एक शख्स छत पर बनी खुली जगह में जा गिरा। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने बता दिया कि हर वक्त फोन में लगे रहे का नतीजा क्या होता है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कुछ पल के लिए हम भी सोच में पड़ जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर किसी की भी धड़कन बढ़ सकती है। यह वीडियो खास तौर पर उन लोगों के लिए एक चेतावनी जैसा है, जो चलते समय मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) को @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया है कि एक आदमी ऊपर की मंजिल से गिर गया। साथ ही लोगों को सावधानी से चलने और नीचे देखने की सलाह दी गई है।

phone mein tha dhyan chhat se neeche gira shakhs viral video

फोन चलाते हुए कदम बढ़ा रहा था शख्स, अचानक छत से नीचे जा गिरा (X/@gharkekalesh)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

फोन ने भटकाया ध्यान, खुली जगह में जा गिरा शख्स

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स सीढ़ियों से ऊपर की ओर जा रहा है। उसके हाथ में मोबाइल फोन नजर आ रहा है। सीढ़ियां चढ़ते हुए एक पल के लिए उसका ध्यान मोबाइल की तरफ चला जाता है। इसके बाद जैसे ही वह आगे बढ़ता है, उसके कदम छत पर बनी एक खुली जगह की तरफ चले जाते हैं। अगले ही पल वह उस खुले हिस्से में जा गिरता है। घटना इतनी अचानक होती है कि वीडियो देखने वाला भी कुछ सेकंड के लिए हैरान रह जाता है। ऐसा लगता है कि मोबाइल पर ध्यान जाने की वजह से शख्स को सामने मौजूद खतरनाक जगह दिखाई नहीं दी। हालांकि, इस वीडियो में यह जानकारी नहीं दी गई है कि हादसे के बाद उस शख्स की हालत कैसी थी या उसके साथ आगे क्या हुआ इसलिए उसके बारे में किसी तरह का दावा करना सही नहीं होगा। वीडियो को शेयर करने का मकसद लोगों को सावधान करना ही नजर आता है।

End of Feed