फ्लाइट में एयरहोस्टेस को सीक्रेटली रिकॉर्ड कर रहा था यात्री, फिर कैमरे पर पड़ गई नजर, वीडियो में देखें क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक यात्री एयरहोस्टेस को उस वक्त अपने कैमरे में कैद कर रहा होता है जब वह टेकऑफ से पहले यात्रियों को सेफ्टी जैकेट का डेमो दे रही होती है। अचानक एयरहोस्टेस की नजर कैमरे पर पड़ती है और वह बहुत ही शालीनता व विनम्रता से हाथ हिलाकर एक इशारा करती है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ जाते हैं, जो देखते ही देखते यूजर्स के बीच चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फ्लाइट (Flight Video) में अमूमन टेकऑफ से पहले एयरहोस्टेस यात्रियों को इमरजेंसी एग्जिट, लाइफ जैकेट और सेफ्टी रूल्स का लाइव डेमो देती हैं। इसी डेमो के दौरान एक यात्री छुपके से एयरहोस्टेस का वीडियो बनाने लगा। लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब डेमो देते-देते अचानक एयरहोस्टेस की सीधी नजर उस यात्री के फोन कैमरे पर पड़ गई।

End of Feed