सोशल मीडिया पर कई इमोशनल वीडियो देखने के बाद पत्थर दिल इंसान भी पिघल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने लोगों को झकझोर के रख दिया। वीडियो एक ऑटो वाले का है। जहां ऑटो ड्राइवर ने अपनी जो कहानी सुनाई उसे सुनकर हर कोई पिघल गया।
ऑटो ड्राइवर का वीडियो हुआ वायरल (X/@Sheetal2242)
ऑटो में मिली सोती हुई बच्ची
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो के अंदर एक बच्ची सोती नजर आ रही है। ऑटो में बैठने वाले एक शख्स को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जैसे ही वह ऑटो में बैठा, वैसे ही उसकी नजर ऑटो में सोई हुई बच्ची पर गई, जिसके बाद उसने ऑटो ड्राइवर से उस बच्ची के बारे में पूछा।
पत्नी नहीं रही तो बेटी को संभालता है पिता
ऑटो ड्राइवर ने बताया कि यह बच्ची उसकी बेटी है और वह अपनी बेटी को हर वक्त अपने साथ ही रखता है। यहां तक कि जब वह कमाने के लिए ऑटो चलाने जाता है, तब भी वह बच्ची को अपने साथ ही रखता है। ऑटो वाले ने आगे बताया कि वह एक सिंगल पिता है जो अपनी पत्नी के देहांत के बाद अपनी बेटी की पूरी देखभाल करता है और उसे सारा दिन अपने साथ ही रखता है। अपने जीवन की इन तमाम कठिनाइयों के बावजूद भी शख्स के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है।
वीडियो देखकर लोगों ने की शख्स की तारीफ
इस वीडियो को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि अगर एक मां होना आसान नहीं है तो एक पिता होना भी कोई आसान काम नहीं है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर डॉ शीतल यादव नाम की यूजर ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पिता का जीवन संघर्ष से भरा होता है!" दूसरे ने लिखा, "एक जिम्मेदार इंसान होना इतना भी आसान नहीं।" तीसरे ने लिखा, "भाई साहब के हिम्मत और हौसला दोनों को सलाम।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
