Viral Video: जब पहली बार बेटे के ऑफिस पहुंचे माता-पिता, कैंपस में घूमते हुए उनकी खुशी देख भर जाएंगी आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक माता-पिता पहली बार अपने बेटे के ऑफिस घूमने के लिए पहुंचे थे। उनकी खुशी ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले होते हैं। तो कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में पहली बार एक माता-पिता अपने बेटे के ऑफिस घूमने आए थे। इस दौरान दोनों के चेहेरे पर जिस तरह की खुशी थी उसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी इमोशनल हो गए हैं।

viral video

भावुक करने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @niikhill__tallreja)

लोगों की जिंदगी में कुछ पल ऐसे भी होते हैं, जो अंदर तक छू लेते हैं और आंखों से आंसू तक छलक जाते हैं। सोशल मीडिया पर आप सबने इस तरह के कई वीडियो भी देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक इन्फोसिस कर्मचारी अपने माता-पिता को पहली बार अपने ऑफिस कैंपस की सैर कराने लेकर आया है। बेटे ने इस खास पल को कैमरे में कैद किए और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। दोनों बड़े उत्साह के साथ कैंपस के माहौल का आनंद ले रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों कैंपस के अंदर साइकिल चलाते हुए भी देख रहे हैं। आखिर, किस तरह का माहौल था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed