VIDEO: एक और पापा की परी...खड़े ट्रक पर स्कूटी लेकर घुस गई लड़की, लोग ले रहे मजे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:55 PM IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की खड़े ट्रक पर स्कूटी लेकर घुस गई। वीडियो देखकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • खड़े ट्रक में लड़की ने स्कूटी से टक्कर मार दी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  • 'पापा की परी' पर लोग जमकर ले रहे मजे

Papa Ki Pari Ka Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती है, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें एक 'पापा की परी' खड़े ट्रक पर स्कूटी लेकर घुस गई। अब इस वीडियो (Accident Video) पर लोग जमकर चटकाले रहे हैं और मजे लेते हुए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Papa Ki Pari

पापा की परी ने तो कमाल कर दिया

ये तो हम सब जानते हैं देश-दुनिया से एक्सीडेंट की सैकड़ों खबरें रोजाना सामने आती है। कई बार घटनाएं ड्राइवर की गलती से घटती है। जबकि, कई बार लोग खड़ी गाड़ियों में भी अपनी गाड़ी ले जाकर भिड़ा देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं सड़क के बीचोंबीच एक ट्रक खड़ा है। हालांकि, निकलने वाले लोग दूसरी तरफ से निकल रहे हैं। एक लड़की भी स्कूटी लेकर बगल से निकल रही है। लेकिन, स्कूटी अचानक टर्न ले लेती है और ट्रक में जाकर भिड़ जाती है। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...

End of Feed