अब बर्गर के साथ हुआ अत्याचार, मार्केट में आया पान वाला Burger, देखते ही दिमाग भन्ना जाएगा

इंस्टाग्राम पर पान वाले बर्गर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका बर्गर से विश्वास ही उठ जाएगा। यूजर्स का कहना है कि अब बर्गर के साथ ऐसा अत्याचार तो मत करो।

Pan Wala Burger: काफी बार देखने को मिलता है कि मार्केट में कुछ नया आ गया। चाहे पीने के लिए या खाने के लिए। इस बार भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसके बाद आप चकरा जाएंगे। आपने कभी पान खाया अगर नहीं तो जानते तो होंगे ही, बर्गर तो खाया ही होगा। लेकिन जब आप दोनों को एक साथ खाने को मिले तो आप क्या करेंगे? सुनकर ही अजीब लगता है न।

Pan Wala Burger

मार्केट में आया पान वाला बर्गर (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको पान वाला बर्गर खाने को मिलेगा। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं, पान वाला बर्गर। इसमें आप बर्गर और पान दोनों का स्वाद एक साथ ले सकेंगे। पाव में फुल मीठा पान रखकर ये बर्गर बनता है, सुनकर भले ही अजीब लग रहा हो लेकिन ये सच है। हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को देखकर काफी भला बुरा कह रहे हैं।

End of Feed