वायरल न्यूज़

बाप रे ! बच्ची के जीभ पर पहना दी प्लास्टिक फिर पिलाया सूप, लोग बोले - वाह क्या दिमाग है

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। इसमें एक बच्ची को सूप पिलाने के लिए उसकी मां ने उसकी जीभ पर प्लास्टिक लगा दिया।

Image

सूप पिलाने के लिए मां ने अपनाई अनोखी तरकीब (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची नहीं पीना चाहती थी सूप
  • मां ने अपनाया अनोखी तरकीब
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Video in Hindi: इंटरनेट पर कई ऐसे मजेदार वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो दिन बना देते हैं। इन वीडियोज को देखकर लगता है, जैसे ये सबसे बेस्ट हो। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना मजेदार और फनी है कि आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। यूजर्स भी इसे देखने के बाद काफी मौज ले रहे हैं और बच्ची की मां के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बच्ची सूप को टेस्ट के चलते उसे पीने से इंकार करती है। ऐसे में बच्ची की मां उसकी जीभ पर प्लास्टिक पहनाती है और फिर उसे सूप पिलाती है। इससे बच्ची सूप भी पी लेती है और उसे इसके टेस्ट का भी पता नहीं चलता। यूजर्स को ये ट्रिक काफी पसंद आ रही है और वे इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

सूप पिलाने के लिए मां ने अपनाई अनोखी तरकीब

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हेल्दी खाना खाने के लिए ऐसा ही टंग प्रोटेक्शन मुझे भी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इससे मुंह का टेस्ट खराब नहीं होगा। बता दें, इस वीडियो को 'naughtyworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 73 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article