वायरल न्यूज़

VIDEO: लाखों सब्सक्राइबर वाले शिराज को व्लॉग बनाने से क्यों रोका, पाकिस्तानी पिता ने बताई पूरी कहानी

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 22, 2024, 02:16 PM IST

Pakistani Vlogger Shiraj Video: नन्हे पाकिस्तानी व्लॉगर मोहम्मद शिराज के पिता ने खुद वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने अपने बेटे को क्यों रोका। आखिर क्यों उसे व्लॉग ना बनाने की सलाह दी।

Image

नन्हे व्लॉगर मोहम्मद शिराज के पिता ने बताया कि क्यों बेटे को व्लॉग बनाने से रोक दिया। (Photo/YouTube)

Pakistani Vlogger Shiraj Video: पाकिस्तान के मशहूर व्लॉगर मोहम्मद शिराज के पिता ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि आखिर किन वजहों के चलते उन्होंने बेटे को व्लॉग ना बनाने की सलाह दी थी। मालूम हो कि छह साल के शिराज को पाकिस्तान का सबसे छोटा व्लॉगर माना जाता है। उनके वीडियो पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में खूब पसंद किए गए। खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे मुलाकात की। करीब एक सप्ताह पहले शिराज ने अपने फैंस को ये कहकर चौंका दिया कि वो अब वीडियो अपलोड नहीं कर पाएंगे। उनके पिता ने व्लॉग ना बनाने की सलाह दी। अपने आखिर वीडियो में नन्हे शिराज खूब भावुक नजर आते हैं। इसमें वो ये भी कहते हैं कि अपने पिता की बात मानेंगे और व्लॉग नहीं बनाएंगे।

पिता में वीडियो में खुद बताई वजह

नन्हे व्लॉगर शिराज का ये वीडियो अपलोड होते ही छा गया। नेटिजन्स ने उसके पिता से ऐसा करने की अपील की। कई यूजर्स ने पिता से इसकी वजह बताने के लिए भी कहा। हालांकि बाद में चौतरफा निशाने पर आए शिराज के पिता ने खुद एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि ऐसी क्या वजह थी जो ऐसा फैसला लेना पड़ा। पिता ने बताया कि उनके बेटे का स्वाभाव बदलने लगा था। इसके साथ ही वो पढ़ाई में भी पूरा समय नहीं दे पा रहा था। ऐसे में उन्होंने शिराज को व्लॉग ना बनाने की सलाह दी।

यूट्यूब पर देखिए वीडियो

आठ लाख बार देखा गया वीडियो

अभी तक आठ लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुके वीडियो शिराज के पिता कहते हैं कि अब उसमें पहले वाला शिराज नजर नहीं आता। वो अच्छी तरह लोगों से नहीं मिल पा रहा था। पिता ने इसके साथ ही दूसरी वजह पढ़ाई को भी बताया। उन्होंने कहा कि व्लॉग की वजह से उसकी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहा है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि शिराज दोबारा अच्छे-अच्छे व्लॉग के साथ दोबारा आएंगे। बता दें कि यूट्यूब पर अपलोड हुए इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने शिराज के नए व्लॉग देखने की इच्छा जाहिर की। बता दें कि शिराज के यूट्यूब चैनल पर करीब 16 लाख सब्सक्राइबर हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article