पाकिस्तान में चीन का कॉल सेंटर ही लूट लिया, कोई कंप्यूटर ले गया तो किसी उठा ली कुर्सी, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 27, 2025, 08:59 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि पाकिस्तान में चीन के कॉल सेंटर में छापेमारी के बाद स्थानीय लोगों ने उसे लूट लिया। लोगों ने कॉल सेंटर से हर एक चीज उठाकर ले गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

Viral Video Today: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक ऐसी घटना ने सबको चौंका दिया, जो किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन से कम नहीं लगती। यहां सेक्टर F-11 में चल रहे एक चीनी कॉल सेंटर पर फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने छापा मारा। छापा लगने के बाद स्थानीय लोगों ने जो कुछ किया देखकर यकीन नहीं होगा। स्थानीय लोगों ने पूरा कॉल सेंटर ही लूट लिया। इसमें कोई लैपटॉप तो कोई मॉनिटर लेकर भागा गया। मजेदार है कि लोगों कुर्सियां और टेबल तक नहीं छोड़ीं।

कुछ नहीं छोड़ा सब लूट लिया

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स मॉनिटर को कसकर पकड़े हुए सीढ़ियों से उतरते हुए नजर आता है। मानो उसे डर हो कि कोई उससे छीन ना ले। लूट का ये वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

End of Feed