भारतीय मर्दों को लेकर ये क्या बोल गई पाकिस्तानी एक्ट्रेस? दो हिस्सों में बंटा सोशल मीडिया

पाकिस्तान (pakistan viral video) की नाजिया सनम का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने एयरपोर्ट इमिग्रेशन काउंटर पर एक अधिकारी से हुई बातचीत का जिक्र किया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ इसे सामान्य बातचीत बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि सुरक्षा विभाग में इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन सैकड़ों तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं। जो जमकर वायरल होते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है। इस वायरल वीडियो में एक कथित पाकिस्तानी एक्ट्रेस (nazia sanam viral video) दिखाई दे रही है। इस वीडियो में महिला एयरपोर्ट पर हुए अपने एक अनुभव के बारे में बता रही है, जिसे लेकर इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई है। लोग यह सोचने लगे हैं कि क्या इमिग्रेशन काउंटर जैसे गंभीर स्थान पर इस तरह की बातचीत ठीक है या नहीं।

Pakistani actress Nazia Sanam viral video

भारतीय मर्दों को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात (फोटो: X/@NaziaSanam7)

वीडियो में खुद को एक्ट्रेस बताने वाली यह पाकिस्तानी महिला का नाम नाजिया सनम है। वह पाकिस्तान की रहने वाली हैं और दावा करती हैं कि एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर पर मौजूद एक अधिकारी ने उनसे हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में बात की। नाजिया के मुताबिक जैसे ही अधिकारी को पता चला कि वह कराची से हैं तो उन्होंने उर्दू में बातचीत शुरू कर दी। नाजिया ने बताया कि अधिकारी ने उनके कपड़ों को देखकर पूछा कि क्या वह केबिन क्रू में काम करती हैं।

End of Feed