एक टक्कर और 2000 किलो की मछली के उड़ गए चिथड़े, VIDEO देख दंग रह गए साइंटिस्ट्स

समंदर में किलर व्हेल का हैरान कर देने वाला शिकार कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किलर व्हेल एक विशालकाय मछली को अपने सिर मारकर टुकड़े-टुकड़े कर देती है।

समंदर की दुनिया जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रहस्यमयी भी है। यहां रहने वाले कई जीव अपने अनोखे व्यवहार से वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर किलर व्हेल यानी ओर्का का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने रिसर्चर्स को भी हैरान कर दिया।

Killer Whale Hunting Viral Video

ओर्का व्हेल का खौफनाक हमला कैमरे में कैद (Instagram/@creaturesofbaja)

विशाल मछली को ओर्का व्हेल ने बनाया अपना निशाना

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कुछ ओर्का व्हेल एक विशाल सनफिश के आसपास दिखाई देती हैं। बताया गया है कि यह सनफिश करीब 2000 किलो तक वजनी थी। अचानक एक बड़ी ओर्का तेज रफ्तार से आती है और अपने सिर से इतनी जोरदार टक्कर मारती है कि मछली का शरीर कई टुकड़ों में बिखर जाता है। समंदर में यह नजारा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए।

End of Feed