Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन तमाम तरह के होते हैं। कई ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Picture) आपकी आंखोंं का परख करते हैं, वहीं कई ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों के दिमाग का IQ बताते हैं। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Test) इंसान की जिंदगी से जुड़े राज खोलती हैं, वहींं कई इल्यूजन (Optical Illusion Challenge) लोगों की पर्सनैलिटी बताती हैं। इसी क्रम में आपके लिए हम एक ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं। यह ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी जिंदगी को लेकर एक बड़ा राज खोलेगा। वहीं अगर आप इस इल्यूजन को सॉल्व कर देंगे तो आप बाजीगर कहलाएंगे।
तस्वीर साभार- ट्विटर
कुत्ते के स्कैच में छिपा है इंसान चेहरा
आपको तस्वीर में सबसे पहले क्या नजर आ रहा है? बता दें कि ज्यादातर लोगों को तस्वीर में एक कुत्ते का स्कैच दिखाई दे रहा है। वहीं लाखों में से कुछ ही लोग हैं, जिन्हें तस्वीर में एक शख्स का चेहरा नजर आ रहा है। अगर आप भी उन लाखों लोगों की जमात में शामिल होना चाहते हैं, तो आप जल्दी से उस शख्स का चेहरा ढूंढकर दिखा दीजिए। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको 20 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने दिए गए समय में इस चैलेंज को पूरा कर दिखाया तो आप जीनियस भी माने जाएंगे।
जीनियस ही हल कर पाएंगे पहेली
गौरतलब है कि तस्वीर में इंसानी चेहरा ढूंढने में लोगों के पसीने छूट गए। दरअसल, यह इंसानी चेहरा इस कुत्ते के मालिक का चेहरा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तस्वीर 1880 के दशक की बनी हुई है। इसे एक पहेली के तौर पर बच्चों के लिए बनाया गया था लेकिन बच्चे तो छोड़िए, बड़े-बड़े धुरंधरों ने कुत्ते के मालिक का स्कैच ढूंढने में पसीना छोड़ दिया था। लाखों-करोड़ों जीनियस में से कोई एक जीनियस ही कुत्ते के मालिक का स्कैच ढूंढ पाया था।
यहां देख सकते हैं इंसानी चेहरा
क्या आपको अब तक तस्वीर में से कुत्ते के मालिक का स्कैच नजर आया? अगर आप अब तक तस्वीर में से कुत्ते के मालिक का चेहरा नहीं ढूंढ पाए हैं, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको आसानी से लाल घेरे में इंसानी चेहरा दिख जाएगा।
