Eye Test Challenge: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया ढेरों ऐसी तस्वीरें शेयर होती हैं जो हमारा दिमाग घुमा देती हैं। मगर इन चैलेंजिंग तस्वीरों को हल करना आसान नहीं होता है। आसान भाषा में ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग का धोखा कहा जाता है। इनमें कुछ ऐसे ऑब्जेक्ट या रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें खोजने का चैलेंज दिया जाता है। आज हम एक ऐसी ही अजब गजब तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे सॉल्व करने का चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ अंग्रेजी O अक्षर लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन वाले इस तस्वीर में आपको गणित का जीरो खोजकर दिखाना है। (Photo/X.com)
कहां छिपा है गणित का 0
मगर जानते हैं अंग्रेजी के इस अक्षर की भीड़ में एक जगह गणित का जीरो भी छिपा हुआ है। मगर गणित का 0 ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। उस नंबर को खोजने की कोशिश में अच्छे-अच्छों के दिमाग की बत्ती गुल हो गई। आज आपको वही नंबर खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो आठ सेकंड में जवाब खोजकर दिखाएं। अगर जवाब तलाश कर लिया तो आज का विजेता आपको ही माना जाएगा। हालांकि बहुत कोशिश के बाद भी जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखें जवाब
यहां देखें जवाब।
देख लिया ना अंग्रेजी के O की भीड़ में 0 ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान काम नहीं था। हालांकि दिमाग और आंखों की कसरत के लिए ऐसी तस्वीरें खासी कारगर साबित होती हैं।
