वायरल न्यूज़

Optical Illusion: दोनों तस्वीरों में हैं कम से कम 3 अंतर, ढूंढ लिया तो कहलाओ सिकंदर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 8, 2024, 11:38 AM IST

Optical Illusion: आंखों के साथ दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। अगर आपने इसे हल कर लिया तो आपको सिकंदर मान लेंगे।

Image

दोनों तस्वीरों के बीच तीन बारीक अंतर हैं। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों तस्वीरों में हैं तीन बारीक अंतर
  • अगर खोज लिया तो मान लेंगे सिकंदर
  • नहीं खोज पाए तो जवाब भी यहीं देखिए

Optical Illusion: आंखों के साथ दिमाग का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें अंतर ढूंढने वाली तस्वीरें नेटिजन्स को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। मगर कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं कि दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है, मगर समय पर उसका हल नहीं खोज पाते हैं। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर देखने में जितनी सुंदर है उसे हल करना उतना ही मुश्किल होने वाला है। इसमें देखेंगे कि फोटो में दो फ्रेम हैं और दिखने में दोनों बिल्कुल एक जैसे नजर आते हैं।

दोनों तस्वीरों में है तीन बारीक अंतर

इसमें देखेंगे कि दोनों फ्रेम में क्यूट सी गाय नजर आती हैं। विशाल खुला मैदान है और ब्रैकग्राउंट में प्यारा सा घर भी नजर आ रहा है। दोनों तस्वीरें बिल्कुल एक जैसी नजर आती हैं। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि इनमें तीन बारीक अंतर भी छिपे हुए हैं। आपको उन्हीं तीनों अंतर को खोजकर दिखाना है। मगर अंतर को खोजना शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तीनों अंतर को खोजने के लिए सिर्फ 20 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में चैलेंज को पूरा कर लिया तो आपको सिकंदर मान लेंगे।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको जवाब भी मिलेगा। हम बताएंगे कि आखिर दोनों तस्वीरों के बीच तीनों अंतर कहां पर है।

देखिए तीनों अंतर

Brain Test Picture

Brain Test Picture

देख लिया ना तस्वीरों में तीन अंतर ऐसी जगह छिपे थे, जिन्हें आसानी से खोजना मुश्किल था। अगर आपने में तीनों अंतर को खोज लिया तो आपको आज का सिकंदर मान जाएगा।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article