Optical Illusion: खट्टे नींबू के बीच छिपा है एक मीठा आम, एकटक होकर देखने पर भी नहीं आ रहा नजर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 27, 2023, 10:30 AM IST

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूज की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्हें देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। एक ऐसी ही तस्वीर लोगों के बीच छाई हुई है, जिसमें नींबू के बीच आम ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Today Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। कुछ तस्वीरें तो देखते ही देखते वायरल (Viral Photo) हो जाती हैं। इनमें कुछ हंसाने वाली होती हैं, तो कुछ हैरान करने वाली होती हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों को देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इतना ही नहीं उन तस्वीरों की सच्चाई जानने में लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं। क्योंकि, उन तस्वीरों की सच्चाई आंखों के सामने होते हुए भी लोगों को दिखाई नहीं देती। इन तस्वीरों को हम ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral Photo) की तस्वीरें कहते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन (Today Optical Illusion Viral Photo) की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Optical illusion Photo

नींबू के बीच आम को है ढूंढना, (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा 'आंखों का धोखा' । मतबल ये हुआ कि जो चीजें हमें दिखाई दे रही है, वो सच नहीं है और जो सच है वो हमें दिखाई दे नहीं देती। बड़ी बात ये है कि नजर के सामने होते हुए भी सच्चाई को हम आसानी से नहीं देख पाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें अक्सर ऐसी ही होती हैं, जो लोगों के दिमाग और आंखों की जरबदस्त कसरत करवाती हैं। इस तस्वीर को देखकर भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। बड़े-बड़े सूरमा इस तस्वीर को देखकर घबरा गए और कन्फ्यूज हो रहे हैं।

End of Feed