Optical Illusion: खुद को समझते हैं नजरों का किंग, फिर 10 सेकंड में 6 ढूंढकर दिखाइए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 23, 2024, 08:11 AM IST

Optical Illusion: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत जबरदस्त तस्वीर है। आपको बताना है कि 8 की भीड़ में आखिर 6 नंबर कहां छिपा हुआ है। इस चैलेंज के लिए आपको दस सेकंड का समय मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दस सेकंड का चैलेंज
  • कहां छिपा है 6 नंबर
  • बताने वाला होगा चैंपियन

Optical Illusion: आठ अरब से ज्यादा इंसानों की आबादी में कुछ ही लोग होते हैं, जिनकी नजर बहुत तेज होती है। ये लोग बारीक से बारीक चीज को आसानी देख लेते हैं। ऐसे में क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी नजर आखिर कितनी तेज हैं। चीजों को खोजने में आपका दिमाग कितनी रफ्तार में काम करता है। अगर जवाब हां है तो नजर और दिमाग का टेस्ट देने के लिए तैयार हो जाइए। दरअसल सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल है। तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी है। इसमें एक जैसे ढेरों नंबर नजर आते हैं। मगर नंबरों की इस भीड़ में एक नंबर सबसे अलग है।

सबसे अलग है एक नंबर

आपको आज उसी नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। दरअसल तस्वीर में हर जगह 8 नंबर लिखा हुआ है। इन्हीं नंबरों की भीड़ में एक जगह 6 भी छिपा हुआ है। अगर आप खुद को नजरों का किंग समझते हैं तो दस सेकंड में उस नंबर खोजकर दिखाइए। अगर आपने इतने समय में उस नंबर को खोज लिया तो सचमुच आपकी नजर बहुत तेज है। मगर दिए गए समय में या फिर अभी तक भी उस नंबर को नहीं खोज पाए हैं, तो कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा। हम बताएंगे कि आखिर वो नंबर कहां छिपा है। दरअसल छह नंबर तस्वीर में दाईं तरफ ऊपर से पांचवी लाइन में है।

End of Feed