जानदार की भीड़ कहां छिपा है शानदार, कोई मुकद्दर का सिकंदर ही खोज पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 18, 2025, 12:15 PM IST

Viral News Today: ऑप्टिकल इल्यूजन वाले चैलेंज में आपको हर तरफ जानदार लिखा हुआ नजर आएगा। मगर चैलेंजिंग तस्वीर में एक जगह शानदार भी कहीं छिपा हुआ है। आज आपको उसे खोजने का चैलेंज मिलेगा।

Viral News Today: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरों की भरमार है। यहां हर रोज बड़ी तादाद में चैलेंजिंग तस्वीरें शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को नेटिजन्स आसानी से हल कर लेते हैं। मगर कई बार दिमाग घूम जाता है मगर चैलेंज सॉल्व करना आसान नहीं होता। अभी एक ऐसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी हुई है। इसमें आपको हर तरफ जानदार लिखा हुआ नजर आएगा।

Brain Test

ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी इस तस्वीर को पांच सेकंड में खोजने का चैलेंज मिला है। (Photo/TNN)

जानदार में शानदार

तस्वीर में दर्जनों यही शब्द दोहराया गया है। मगर जानते हैं जानदार की भीड़ में एक जगह शानदार भी छिपकर बैठा हुआ है। आज आपको उसी शानदार शब्द को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो जरूर जवाब खोज लेंगे। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए।

End of Feed