OMG: 10 साल पैसे जोड़-जोड़कर खरीदी 'फरारी कार', डिलीवरी के एक घंटे बाद ही लग गई आग

Viral News: होन्कॉन ने बताया कि, गाड़ी चलाते समय जब उन्‍होंने आग देखी तक और कार को रोककर जल्दी से बाहर निकल गए। आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

Viral News: जापान के टोक्यो में एक एक्सप्रेसवे पर एक फेरारी 458 स्पाइडर में आग लग गई। इसके बाद ये लग्‍जरी पूरी तरह जल गई। इस कहानी के पीछे एक इसके मालिक की दर्दभरी कहानी सामने आई है। दरअसल, मालिक ने अपनी ड्रीम कार खरीदने के लिए 10 साल इंतजार किया था। द सन के अनुसार, कार की कीमत 2.5 करोड़ रुपये थी। 33 वर्षीय म्‍यूजिक कम्पोजर होन्कॉन ने एक दशक तक पैसे बचाए रखे थे और आखिरकार 16 अप्रैल को उन्हें फेरारी मिल गई। जापान के शूटो एक्सप्रेसवे पर कार में आग लग गई, लेकिन शुक्र है कि इसमें किसी को चोट नहीं आई। दावा किया जा रहा है कि, आग को 20 मिनट में बुझा दिया गया मगर आगे के बुझने तक कार बम्पर के एक छोटे से हिस्से को छोड़कर लगभग पूरी कार जल चुकी थी।

जली हुई फरारी कार।

होन्कॉन ने बताया कि, गाड़ी चलाते समय जब उन्‍होंने आग देखी तक और कार को रोककर जल्दी से बाहर निकल गए। आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। होन्कॉन ने सोशल मीडिया पर अपनी दिल की बात शेयर की। उन्होंने लिखा कि उन्होंने हमेशा से फरारी कार खरीदने का सपना देखा था। लेकिन यह सपना सच होने के कुछ ही मिनटों बाद दुःस्वप्न में बदल गया। होन्कॉन ने एक्स पर लिखा, 'मेरी फरारी डिलीवरी के एक घंटे बाद ही जलकर राख हो गई। मुझे यकीन है कि जापान में इस तरह की परेशानी का सामना करने वाला मैं ही एकमात्र व्यक्ति हूं।'

End of Feed