OMG: कौन है ये महिला जो सांपों को पालकर कमा रही है करोड़ों रुपए, जानलेवा शौक ने बना दिया अमीर

OMG: दुनिया में लोग कई तरह का बिजनेस करते हैं। लेकिन, चीन में एक महिला सांप को पालकर साल का करोड़ों रुपए कमा रही है। आलम ये है कि इस महिला की हर तरफ चर्चा हो रही है।

OMG: इस दुनिया में नौकरी और बिजनेस की कमी नहीं है। कई बार तो लोग अच्छी-खासी नौकरी को छोड़कर बिजनेस शुरू कर देते हैं और कामयाब भी हो जाते हैं। दरअसल, हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो करियर में आगे बढ़े, पैसा और नाम कमाएं। लेकिन, चीन की एक महिला ने जो किया है, उसने सबको चौंका कर रख दिया। क्योंकि, उस महिला ने अच्छी-खासी नौकरी को छोड़कर सांप (Snake Business) पालने का बिजनेस शुरू कर दिया है। इस बिजनेस के जरिए वो लाखों-करोड़ों में कमा रही है। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह मामला पूरी तरह सच है और आज कल इस महिला की हर तरफ चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    इस महिला का नाम किन है, जो मूलरूप से चीन के गुआांगशी प्रांत के गुइलिन में रहती है। किन का जन्म 1995 में हुआ था। शहर में पढ़ाई पूरी की फिर कॉरपोरेट की नौकरी भी की। लेकिन, अचानक मन बदला और शहर की जिंदगी को छोड़कर वो गांव आ गई। यहां पर किन अपने पिता के स्नेक फार्म से जुड़ गई। शुरआत में किन अपने पिता की मदद करती थी। लेकिन, धीरे-धीरे उसने काम की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली। बताया जा रहा है कि किन के फॉर्म में 60 हजार से ज्यादा सांप हैं। इनमें पचास हजार से ज्यादा जहरीले फाइव स्टेप स्नेक हैं और दस हजार करीब कोबरा सांप शामिल हैं।

    सांप ने बदली किस्मत (तस्वीर साभार- @istock)

    सांप का बिजनेस

    किन का कहना है कि इस काम में हर पल खतरा बना रहता है। सांपों को खिलाने से लेकर संभालने तक में जोखिम है। हालांकि, उसे बिल्कुल ही डर नहीं लगता है। क्योंकि, बचपन से वो अपने पिता को यह करते हुए देख रही है। किन का कहना है कि हमारे फार्म में जो सांप हैं उनका इस्तेमाल दवाइयों और रिसर्च में होता है। सांप का जहर मेडिकल और साइंटिफिक कामों के लिए बेचा जाता है। इसकी कीमत 40 से 200 युआन प्रति ग्राम तक है। सांप का मांस और उसके बाकी का हिस्सा भी बिकता है। किम ने बताया कि सारे खर्च निकालने के बाद भी इस बिजनेस से हर साल 10 लाख युआन यानी तकरीबन 1.2 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई होती है। सोशल मीडिया पर आज कल किन की काफी चर्चा हो रही है। कई लोग जहां इस पर हैरानी जता है, तो कुछ का कहना है कि क्या आइडिया है।

    End Article
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में...

    End of Feed