Viral Video: जीना इसी का नाम है! मुंबई लोकल ट्रेन में बुजुर्गों ने गाया ऐसा गाना, सुनकर आ जाएगा मजा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 5, 2023, 10:34 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बुजुर्गों की टोली चलती ट्रेन में 'कांटा लगा..' गाने पर गाना गा रहा है और डांस भी कर रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन में बुजुर्गों ने गाया गाना
  • गाने के साथ-साथ डांस भी किया
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Mumbai Local Train Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ बुजुर्ग लोग मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में बुजुर्ग गाना गा रहे हैं। इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद ये लोग अपनी मस्ती और बचपन को नहीं भूलें। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को खासा पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बुजुर्ग लोग 'कांटा लगा..' गाना गा रहे हैं। इसके साथ वे लोग डांस भी कर रहे हैं। वैसे एक बात तो है कि इनकी मस्ती देख आपको कहावत जरूर याद आ जाएगी - उम्र है पचपन का और दिल है बचपन का। इनकी मस्ती और एनर्जी देखने के बाद आपके अंदर मस्त रहने वाला कीड़ा जाग जाएगा।

End of Feed