VIDEO: उम्र 70 साल, दिमाग 100 की स्पीड! दादा जी ने स्टीयरिंग घुमाकर चलाई साइकिल, जुगाड का लेवल देख दंग रह गए लोग

Viral Video: मध्य प्रदेश के कटनी से एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक बुजुर्ग दादा जी ने अपनी साधारण साइकिल को बेहद खास बना दिया है। उन्होंने साइकिल के हैंडल की जगह कार का स्टीयरिंग व्हील फिट किया है और खुद से कस्टम ब्रेक सिस्टम तैयार किया है।

Viral Video: कहते हैं कि हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता और देसी जुगाड़ के मामले में भारतीयों का कोई जवाब नहीं है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मध्य प्रदेश के कटनी जिले के एक बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दादा जी के इस अनोखे आविष्कार को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा। क्योंकि, दादा जी ने साइकिल में ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर आप भी उनका जबरा फैन हो जाएंगे। आलम ये है कि इस जुगाड़ वीडियो (Jugaad Video) को लोग बार-बार देख रहा है।

viral video

दादा जी का नेक्स्ट लेवल वाला जुगाड़ (तस्वीर साभार- @anand_bhaiya__)

End of Feed