Old Couple Dance Video: सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) का जमावड़ा लगा रहता है। कुछ वीडियो (Trending Video) तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Dance Viral Video) को देखकर लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। वहीं, कुछ नजारे तो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक दादा-दादी का ऐसा वीडियो (Old Couple Viral Video) सामने आया है, जिसमें दोनों ने डांस से ऐसा माहौल बनाया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग कपल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।
दादी-दादी ने डांस से मचाया धमाल, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
आमतौर पर बुढ़ापे में लोग आराम फरमाते हैं। क्योंकि, बुजुर्गों को चलने में, घूमने में और काम करने में काफी कठिनाई होती है। लेकिन, एक बुजुर्ग कपल का अंदाज देखकर लोग उनका जबरा फैन हो गए हैं। दोनों की एनर्जी लेवल देखकर यकीन मानिए आप भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे। वीडियो (Old Couple Dance Video) में आप देख सकते हैं दादी आराम से खड़ी होती है, तभी दादा जी ठुमके लगाते हुए आते हैं और दादी को डांस करने के लिए उकसाते हैं। दादा जी जैसे ही डांस के लिए इशारा करते हैं दादी भी ठुमके लगाने लगती है। इसके बाद तो दोनों डांस से ऐसा गर्दा उड़ाते हैं, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। तो आप भी पहले इस मजेदार डांस वीडियो को देखें...
दादा-दादी का धमाला
इस डांस वीडियो को देखकर यकीनन आपको भी ठुमके लगाने का मन कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'miamifamilyfriendlyhands' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर लोग एक से एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दादा-दादी ने तो धमाल मचा दिया। कुछ का कहना है कि इस उम्र में भी क्या एनर्जी है। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ने दिल जीत लिया।
