Viral Video: 'एक दांत के 2.37 लाख रुपये' अमेरिका में NRI को मिला ऐसा मेडिकल बिल, देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक एनआरआई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अमेरिका में दांत के इलाज का अपना कड़वा अनुभव साझा किया है। डेंटल इंश्योरेंस होने के बावजूद उन्हें एक दांत के इलाज के लिए $2,500 (लगभग ₹2.10 लाख से अधिक) अपनी जेब से भरने पड़े।

Viral Video: अक्सर लोग अमेरिका (America) में मिलने वाली सैलरी और लग्जरी लाइफ देखकर आकर्षित होते हैं, लेकिन वहां का स्वास्थ्य सेवा कितना महंगा है, इसका अंदाजा इस वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शख्स अपने हाथ में अस्पताल का बिल दिखाते हुए पूरा मामला बताता है। दांत में दर्द होने पर जब वह डॉक्टर के पास गया, तो सिर्फ एक्स-रे और बेसिक जांच के ही $180 (लगभग ₹15,000) जोड़ दिए गए। अपताल ने शुरुआती कुल खर्च $7,800 से $8,000 (लगभग 6.5 लाख रुपये) बताया।

End of Feed