सरहद पार भी गूंज रहा 'म्हारा हरियाणा, कराची के बीचों-बीच बसाई गई है 'हरियाणा कॉलोनी', वीडियो वायरल

Viral Video: पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कराची स्थित 'हरियाणा कॉलोनी' की सैर कराते दिख रहे हैं। 1947 के विभाजन के लगभग 80 साल बाद भी इस इलाके का नाम 'हरियाणा कॉलोनी' और मुख्य चौराहे का नाम 'हरियाणा चौक' है।

Viral Video: सरहदें जमीन पर लकीरें तो खींच सकती हैं, लेकिन सदियों पुरानी बोली, संस्कृति और जड़ों से जुड़े अपनापन को मिटा पाना आसान नहीं होता। इसकी एक बेहद दिलचस्प और भावुक कर देने वाली मिसाल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रही है। आमतौर पर जब भी 'हरियाणा' का नाम आता है, तो जेहन में भारत का वह राज्य उभरता है जो अपनी ठेट बोली, पहलवानी और देसी अंदाज के लिए मशहूर है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में भी एक 'हरियाणा' बसता है? कराची की 'हरियाणा कॉलोनी' का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद न केवल पाकिस्तानी बल्कि भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरानी और खुशी जता रहे हैं।

viral video

पाकिस्तान में हरियाणा कॉलोनी (तस्वीर साभार- @raziqkhan_111)

End of Feed