Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। मामला नई कार की डिलीवरी से जुड़ा है, लेकिन खुशी का यह मौका कुछ ही पलों में एक अनचाही घटना में बदल गया। दरअसल, शोरूम में नई गाड़ी लेने की खुशी के बीच जैसे ही कार को बाहर निकालने की कोशिश होती है, कुछ ही सेकंड में गाड़ी शोरूम के बाहर मौजूद एक पिलर से जा टकराती है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
नई गाड़ी के साथ हो गया खेल (तस्वीर साभार- @jamalk38)
ये भी पढ़ें - Viral Video: चलती ट्रेन में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था शख्स, मदद की जगह वीडियो बनाते रहे लोग
वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला ग्राहक नई कार की डिलीवरी लेने के बाद उसे पहली बार चलाती नजर आती हैं। महिला शोरूम में नई गाड़ी लेने की खुशी के बीच जैसे ही कार को लेकर बाहर निकलती है, कुछ ही सेकंड में गाड़ी शोरूम के बाहर मौजूद एक पिलर से टकरा जाती है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी जैसा माहौल बन जाता है और पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है। वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने इसे नई कार की 'पहली ड्राइव का अनोखा अनुभव' बताया, तो किसी ने मजाक में कहा कि कार की डिलीवरी के साथ ही इंश्योरेंस का फायदा उठाने की तैयारी हो गई। देखें वीडियो...
यूजर्स ले रहे चटकारे
वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। एक यूजर ने मजेदार अंदाज में इस वीडियो पर लिखा कि लोग नई कार की डिलीवरी पर नारियल फोड़ते हैं, लेकिन यहां तो मामला कुछ और ही हो गया। वहीं, दूसरे यूजर्स ने भी घटना को लेकर तंज कसते हुए कई मजेदार कमेंट किए। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बावजूद घटना की सही जगह और पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखकर नई कार की डिलीवरी से जुड़े अपने अनुभव भी याद कर रहे हैं। आमतौर पर नई गाड़ी की डिलीवरी किसी भी परिवार के लिए बेहद खास पल होता है, लेकिन इस मामले में खुशी का यह पल कुछ ही सेकंड में ऐसी घटना में बदल गया, जिसे शायद कार मालिक लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे।
