Viral Video: नेपाल की सड़कों पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़कियों के बीच जमकर मारपीट देखने को मिली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहले बहस, फिर हाथापाई और अंत में मुक्कों और लातों की बरसात दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे कुछ लड़कियां आपस में पहले तीखी बहस करती हैं। बहस इतनी बढ़ जाती है कि एक लड़की दूसरी को धक्का दे देती है, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है।
नेपाल में लड़कियों के बीच अचानक हो गई मारपीट। (Photo/Twitter)
चलने लगे मुक्के-लात
देखते ही देखते यह झगड़ा हिंसक हो जाता है और लड़कियां एक-दूसरे पर मुक्के और लात चलाने लगती हैं। वीडियो में एक चौंकाने वाला पल तब आता है, जब एक लड़की को दूसरी लड़की नाले में धक्का दे देती है, जिसके बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। आसपास के लोग इस झगड़े को देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। यह घटना नेपाल की एक व्यस्त सड़क पर हुई, जहां सड़क के दोनों ओर इमारतें और गाड़ियां दिखाई दे रही हैं।
एक्स पर देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार बताते हुए मीम्स बनाए, तो कुछ ने इस तरह की हिंसा को गलत ठहराया। स्ट्रीट फाइट का ये वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर हुआ है।
