मंगल ग्रह पर नासा के वैज्ञानिकों ने खोजी ऐसी चीज, देखते ही चकरा जाएगा दिमाग, देखें ये वायरल तस्वीर..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 17, 2023, 10:09 AM IST

नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर एक चट्टान खोजी है, जिसे देखने पर वह चट्टान नहीं बल्कि एक किताब की तरह दिख रही है। ऐसे में वायरल हो रही यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी धूम मचा रही है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगल ग्रह पर दिखी किताब जैसी आकृति
  • किताब जैसी दिखने वाली यह चीज एक चट्टान
  • जमकर वायरल हो रहे यह फोटोज

Book-Like Object Found On Mars: दुनिया कितनी आगे निकल चुकी है, इस बात अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो गया है। हर रोज हमारे वैज्ञानिक नए-नए खोज कर रहे हैं। ऐसे में नासा के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जिसे देखने के बाद आपकी अपनी ही आंखों पर शक करने लगेंगे। दरअसल, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपकी ही नहीं बल्कि किसी की भी आंखें धोखा खा सकती है। आलम ये है कि लोग इसे देखने के बाद काफी शॉक्ड हो जा रहे हैं।

दरअसल, इंटरनेट पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसे एक दफा देखने पर वह किताब नजर आएगी। लेकिन यह एक चट्टान है, जो मंगल ग्रह पर मिला। नासा के वैज्ञानिकों ने अपनी खोज के दौरान इसकी एक फोटो निकाली है, जो हुबहू एक खुली किताब की आकृति की तरह लग रही है। ऐसे में इसे देखने पर आप भ्रम में आ सकते हैं। अब होना क्या था..भाई बात भी तो मंगल ग्रह की है, जो काफी सालों से चर्चा में चल रहा है। और कहा जा रहा है कि यहां काफी जल्द ही जीने की राह आसान होने वाली है। अब ऐसे में ये किताब जैसी आकृति दिखने के बाद मंगल ग्रह और अधिक चर्चा का विषय बन गया है।

End of Feed