Nana Patekar Memes: चले गए नाना, लेकिन ‘कंट्रोल उदय’ से लेकर उनके ये आइकॉनिक मीम्स हमेशा रहेंगे जिंदा

नाना पाटेकर के निधन के बाद ‘कंट्रोल उदय’ समेत उनके कई आइकॉनिक सीन और डायलॉग फिर वायरल हो रहे हैं। देखें उनके वो मीम्स जो आज भी मिलेनियल्स और Gen Z के बीच लोकप्रिय हैं।

Nana Patekar Memes: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Nana Patekar Memes

नाना पाटेकर चले गए, लेकिन ‘कंट्रोल उदय’ वाला नाना शायद ही इंटरनेट से कभी जाएंगे। (Instagram/@zee5shows/@primevideoin/@mishra_inspires)

मिलेनियल्स से Gen Z तक, सबके फेवरेट

नाना पाटेकर सिर्फ एक शानदार अभिनेता नहीं थे, बल्कि उनका बोलने का अंदाज, चेहरे के एक्सप्रेशन और डायलॉग बोलने का तरीका इतना अलग था कि उनके कई फिल्मी सीन बाद में सोशल मीडिया के फेमस मीम बन गए। खासकर मिलेनियल्स और Gen Z के बीच उनके कई किरदार आज भी खूब पसंद किए जाते हैं।

End of Feed