Snake Love Video: प्रेम करते हुए कैमरे में कैद हुए नाग-नागिन, होश उड़ा देगा अद्भुत नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 1, 2025, 11:30 AM IST

Snake Love Video: इसमें देखेंगे कैसे प्रेम में डूबे नाग-नागिन सड़क तक पहुंच गए। दोनों एक-दूसरे से ऐसे लिपटते हैं मानों सालों बाद मुलाकात हुई हो। बरहाल कुछ देर बाद दोनों बिना किसी को नुकसान पहुंचाए बिना वहां से चले गए।

Snake Love Video: सोशल मीडिया की दुनिया में प्रेम करते हुए नाग-नागिन का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि प्रेम में डूबे नाग-नागिन सड़क तक आ पहुंचे। इसी समय में सड़क गुजर रहे लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाग-नागिन का ये वीडियो हमीरपुर में मौदहा कोतवाली में मदारपुर गांव का है।

Viral Video

प्रेम करते हुए नाग-नागिन का ये वीडियो लोगों को हैरान कर देगा।

प्रेम में डूबे नाग-नागिन

शुरुआत से करीब चालीस सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि वाहन पर सड़क से रफ्तार में गुजर रहे हैं। इसी क्रम में टेंपो धीमी रफ्तार से सड़क से गुजर रहा था। मगर टेंपो चालक ने सड़क किनारे एक तेज हलचल देखी। थोड़ी दूर पहले ही वाहन को रोक लिया गया है। इसके बाद कैमरे में ऐसा अद्भुत नजारा कैद हुआ जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

End of Feed