Video: 64 साल के इंटर्न को नौकरी देकर चर्चा में आया मुंबई का स्टार्टअप, लोगों ने कहा– “ज्ञान की कोई उम्र नहीं होती”

सोशल मीडिया पर इस वक्त 64 साल के एक इंटर्न का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां रिटायरमेंट की उम्र का व्यक्ति ऑफिस में काम करते दिख रहा है।

आज के समय में अधिकतर प्राइवेट कंपनियां कम उम्र के कर्मचारियों को ज्यादा प्राथमिकता देती हैं। मगर हाल में ही मुंबई के एक स्टार्टअप ने कुछ हटकर सबसे अलग काम कर दिखाया है। इस स्टार्टअप के अनोखे फैसले को लेकर पूरे सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। दरअसल, इस स्टार्टअप ने 64 साल के एक व्यक्ति को इंटर्न के रूप में रखा है और कंपनी ने इसे अब तक का अपना सबसे अच्छा फैसला बताया है।

64 year old Intern viral Video

64 वर्षीय इंटर्न का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@joshuasalins)

64 साल के इंटर्न का वीडियो हुआ वायरल

फिलहाल सोशल मीडिया पर कंपनी के इस इंटर्न का एक वीडियो (Video) वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि 64 साल का यह इंटर्न ऑफिस में अपने से कम उम्र के सहकर्मियों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। टीम के लोग उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं और उनसे सीखने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Feed