10 साल बाद 1RK से 1BHK में शिफ्ट हुआ युवक, लेकिन बेडरूम में मिला 'वॉटरफॉल', मुंबई के किराएदार का Video Viral

मुंबई में 10 साल बाद 1RK से 1BHK में शिफ्ट हुए एक युवक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उसने बताया कि उसके नए घर के बेडरूम की छत से पानी ऐसे टपकता है।

मुंबई में अपना बड़ा घर लेना हर नौकरी वाले इंसान का सपना होता है लेकिन कई बार यह सपना पूरा होने के बाद भी मुश्किलें पीछा नहीं छोड़तीं। ऐसा ही एक वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने 10 साल बाद 1RK से 1BHK फ्लैट में शिफ्ट होने की खुशी तो दिखाई, लेकिन उसके बाद जो नजारा सामने आया, उसने सोशल मीडिया पर लोगों को हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया।

Bedroom Water Leak Viral Video

शख्स ने वीडियो इंस्टाग्राम पर किया शेयर (Instagram/@gajendrapurii)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

शख्स ने कराया अपने घर का टूर

यह वायरल वीडियो (Viral Video) मुंबई के रहने वाले गजेंद्र पुरी गोस्वामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @gajendrapurii पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में वह अपने नए 1BHK घर का टूर कराते हैं। सबसे पहले वह हॉल दिखाते हैं, जहां अच्छा बैठने का इंतजाम, टीवी और खिड़की से सुंदर नजारा दिखाई देता है। सब कुछ देखकर लगता है कि आखिरकार उनका लंबे समय का सपना पूरा हो गया लेकिन जैसे ही वह बेडरूम में पहुंचते हैं, कहानी पूरी तरह बदल जाती है।

End of Feed