हाथों में हथौड़े जैसी ताकत! 21 सेकंड में 50 कैन चकनाचूर, शख्स ने बनाया Guinness World Record

एक शख्स ने सिर्फ 21.32 सेकंड में अपने हाथों से 50 कैन कुचलकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने खुद शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला कारनामा मुहम्मद कहरीमानोविच (Muhamed Kahrimanovic) ने किया है। जिन्हें "हैमरहैंड्स" (Hammerhands) के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी जबरदस्त हाथों की ताकत का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ 21.32 सेकंड में 50 कैन कुचलने का कारनामा कर दिखाया है। जिसका वीडियो (Video) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है।

muhamed kahrimanovic crushed 50 cans made guinness world Record

शख्स ने बनाया अपने हाथों से 50 कैन कुचलने का रिकॉर्ड (Instagram/@GWR)

हाथों की ऐसी ताकत पहले नहीं देखी होगी

मुहम्मद कहरीमानोविच (Muhamed Kahrimanovic) अपनी असाधारण शारीरिक ताकत के लिए जाने जाते हैं। उनके इसी असाधारण शक्तियों को देखते हुए उनका नाम "हैमरहैंड्स" (Hammerhands) पड़ा। उनके हाथों की ताकत को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह हाथ नहीं किसी भारी मशीन का पार्ट हो। इस कारनामे में उन्होंने सिर्फ अपने हाथों की मदद से एक के बाद एक कैन को दबाकर कुचल दिया।

End of Feed