Cute Video: रील न बनाने पर रोने लगी मां, फिर बेटों ने किया कुछ ऐसा, यूजर्स बोले - बेहद ही क्यूट है ये वीडियो

इंस्टाग्राम पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला रोती हुई दिखाई दे रही है। उसके रोने का कारण जान आप भी उसकी मासूमियत पर दिल हार बैठेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो न बनाने पर रोने लगी मां
  • मां और बच्चों की क्यूट वाली जुगलबंदी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cute Mother Crying Video: बचपन से हम एक लाइन सुनते आ रहे हैं और फिल्मों में भी हमें यही सुनने व देखने को मिला कि एक मां से मजबूत महिला दुनिया में कोई और नहीं होती। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया के हर घर की सबसे मासूम बच्ची भी एक मां ही होती है, जो छोटी-छोटी बात पर रो पड़ती है लेकिन कुछ पलों में सभी बातों को भूलकर अपना घर संभालने लगती है। शायद इसीलिए एक मां को ममता का भंडार कहा जाता है।

Cute Mother Crying Video

रोती हुई मासूम मां का वीडियो हुआ वायरल (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक महिला नजर आएगी, जिसके पास में उसके दो बच्चे बैठे हैं और वह रोती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, महिला सिर्फ इस बात पर रो रही है कि उसके साथ उसके बच्चे रील्स नहीं बनाते हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने पर आप एक मां के अंदर का बचपना और मासूमियत महसूस कर सकते हैं। इस पर उसके बच्चे उससे कह रहे हैं कि अगली बार से वे अपनी मां के साथ रील्स बनाएंगे। ये वीडियो वाकई में दिल जीत लेने वाला है।

End of Feed