Viral: आर्केस्ट्रा देख रहा था लड़का, मम्मी ने लगाया एक झापड़, पूरा का पूरा स्टेज हो गया साफ, देखें ये मजेदार वीडियो

इंस्टाग्राम पर आर्केस्ट्रा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक देसी मम्मी ऐसा कमाल दिखाती है, जिसके बाद पूरा का पूरा स्टेज खाली हो जाता है।

Orchestra Funny Video: आर्केस्ट्रा का नाम तो आपने सुना ही होगा, गांव की शादियों में अक्सर देखने को मिल जाता है। शादी में आए हुए मेहमानों के लिए स्टेज पर लड़कियों के डांस कराए जाते हैं, जिनमें कुछ लोग पैसे भी लुटाते हैं। लेकिन कभी सोचा कि ऐसा करते हुए आपकी मम्मी अगर आपको देख ले तो क्या करेंगी? दरअसल, वायरल हुए इस वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा आपको देखने को मिलेगा।

Orchestra Funny Video

आर्केस्ट्रा देख रहे लड़के को मम्मी ने मारा चाटा (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आर्केस्ट्रा का नजारा दिखेगा, जिसमें स्टेज पर कुछ लड़कियां डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक लड़का स्टेज पर मौजूद रहता है और कार्यक्रम का आनंद ले रहा होता है। तभी उसकी मम्मी स्टेज पर चढ़ती हैं और उस थप्पड़ लगा देती हैं। इतने में पूरा का पूरा स्टेज ही खाली हो जाता है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो हंस रहा है और कह रहा है कि ये हैं असली देसी मम्मी।

End of Feed