भीड़ बनाती रही रील...मां-बेटी ने जान पर खेलकर डूबती कार से बचाई तीन मासूमों की जान, देखें Viral Video

Viral Video: राजस्थान के डूंगरपुर में अनियंत्रित होकर गहरे पानी में एक कार गिर पड़ी, जिसमें 11 महीने के मासूम बच्चे समेत 3 लोग फंसे हुए थे। किनारे पर मौजूद भीड़ मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे थे। वहीं, एक मां और बेटी ने पानी में छलांग लगाकर कार का शीशा तोड़ा और तीनों जिंदगियों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

Viral Video: जहां एक तरफ आज के दौर में लोग किसी भी हादसे के समय मदद का हाथ बढ़ाने के बजाय मोबाइल निकालकर वीडियो (Trending Video) बनाने में बिजी हो जाते हैं, वहीं राजस्थान के डूंगरपुर जिले से आई एक खबर ने इंसानियत और जांबाजी की मिसाल पेश की है। यहां एक बहादुर मां और उनकी बेटी ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनते पानी में डूब रही कार से एक ही परिवार के तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग मां-बेटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed