टेरिटरी की जंग में मां-बेटी आमने-सामने, रणथंभौर में बाघिनों की जबरदस्त लड़ाई का Video आया सामने

हाल में ही सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर के जंगल में दो बघिन आपस में ही भिड़ गईं। ये दोनों बाघिन रिश्ते में तो मां-बेटी हैं मगर बात उनके इलाके को लेकर अटक गई है। जिस वजह से वे दोनों आमने-सामने आ गईं और उनके बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इस जंग का वीडियो जंगल में घूमने आए पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Ranthambore Tiger Reserve में एक बार फिर बाघों की खतरनाक और रोमांचक लड़ाई देखने को मिली। जहां दों बाघिनों में अपने-अपने इलाके को लेकर आपस में लड़ाई हो गई। लड़ाई कर रही ये दोनों बाघिन रिश्ते में मां-बेटी हैं। जिनका नाम टाइग्रेस रिद्धि (T-124) और उसकी बेटी माही (T-2404) है। यह घटना 17 मार्च 2026 को हुई। इस पूरे जंग को टाइगर सफारी के दौरान पर्यटकों ने अपनी आंखों से देखा और इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मां-बेटी के बीच हुई तकरार

ये जंग रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर 3 के राजबाग तालाब के पास हुई। जहां जंगल की मशहूर टाइग्रेस रिद्धि (T-124) और उसकी बेटी माही (T-2404) एक-दूसरे के ही आमने-सामने आ गईं। देखते ही देखते दोनों के बीच टेरिटरी यानी इलाके को लेकर जोरदार भिड़ंत शुरू हो गई। यह नजारा इतना जबरदस्त था कि वहां मौजूद पर्यटकों ने इसे अपने कैमरे में रिकॉर्ड करने से खुद को रोक नहीं पाएं।

End of Feed