वायरल न्यूज़

Viral Video: बड़ा ही शातिर निकला बंदर, अनोखे अंदाज में पर्स से की चोरी, महिला को भनक तक ना लगी

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में चोरी कर रहा है। बंदर का स्वैग देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

बंदर का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में चोरी कर रहा था बंदर
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर आज कल जानवरों का भी काफी जलवा है। जानवरों के ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई बार लोगों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Today Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो (Funny Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बंदर का अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। इतना ही नहीं एक पल के लिए जरूर सोच में भी पड़ जाएंगे।

आज तक आपने इंसानों को चोरी करते हुए देखा होगा। कई चोरों का अंदाज तो काफी अनोखा होता है, जिसे देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि क्या कभी किसी जानवर को पर्स से चोरी करते देखा है, तो शायद आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बंदर अनोखे अंदाज में पर्स से कुछ समान चुरा रहा था और महिला को भनक तक नहीं लगी। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला सीढ़ी पर खड़ी है। अचानक एक बंदर चुपके से वहां पहुंचता है और पर्स से कुछ चुराने लगता है। बंदर का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

बंदर निकला शातिर चोर

वीडियो देखकर जरूर आपकी हंसी छूट रही होगी। बंदर की हरकत देखकर हो सकता है आपको अपनी आंखों पर यकीन ना हो रहा हो। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'gulstraveler' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि बदंर तो शातिर निकला भाई। किसी का कहना है कि लगता है बंदर ने चोरी ट्रेनिंग ली है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article