Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर जनवरों के खूब सारे वीडियो हर रोज अपलोड किए जाते हैं। लोगों को ये खूब पसंद भी आते हैं। उनकी हरकते कभी कभी इतनी प्यारी होती हैं कि उन्हें जितनी भी बार देख लो मन नहीं भरता। ऐसा नहीं की केवल क्यूट-क्यूट वीडियो ही सामने आते हैं। उनके कभी खतरनाक और डरावने वीडियो भी सामने आते हैं जिसे देखकर दिल दहल जाता है। लेकिन इस बीच बंदरों का बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे।
लोगों को खूब आ रहा पसंद
सोशल मीडिया पर दो बंदरों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो जंगल का प्रतीत हो रहा है। इसमें दो बंदर दिखाई दे रहे हैं। उसमें से एक बंदर के आंखों में तकलीफ होती है। जिसके बाद झट से दूसरा बंदर उसका इलाज शुरू कर देता है। मनो वो कोई आंखों का डॉक्टर हो। वो उसका इलाज कई पत्तियों से करता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बजरंगबली का एक भजन चलता है। ये वीडियो देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हैं। हमें यकीन है वीडियो को देखकर आपका भी चेहरा खिल गया होगा।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रील (Instragram Viral Reel) की तरह balisingh07 नाम के यूजर ने अपलोड किया है। ये वीडियो पोस्ट करते ही वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 70,526 लाइक मिल चुके थे। इसकी संख्या लगातार बढ़ ही रही है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में भी लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
