मंगोलियाई राष्ट्रपति ने 100 किलो वजन से किया बेंच प्रेस, वो भी 20 बार, सूट पहनकर दिखाया ऐसा दम कि Video हो गया वायरल

मंगोलिया के राष्ट्रपति उखना खुरेलसुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें 100 किलो वजन 20 बार उठाने का दावा किया जा रहा है।

राष्ट्रपति का नाम सुनते ही आमतौर पर हमारे दिमाग में भाषण, बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों की तस्वीर आती है लेकिन मंगोलिया के राष्ट्रपति उखना खुरेलसुख का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग उनकी फिटनेस और ताकत की खूब तारीफ कर रहे हैं।

mongolian president 100 kg bench press viral video

मंगोलिया के राष्ट्रपति का जिम में बेंच प्रेस करते एक वीडियो वायरल हो रहा है। (X/@KaptanHindustan)

जब राष्ट्रपति ने दिखाया अपना दम

वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में मंगोलिया के राष्ट्रपति एक सैन्य यूनिट के दौरे पर दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह अपनी शारीरिक ताकत का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक, राष्ट्रपति ने 100 किलो वजन को बेंच प्रेस पर 20 बार उठाया। 100 किलो वजन को एक-दो बार उठाना भी किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में 20 बार इसे उठाने का वीडियो देख लोग राष्ट्रपति की फिटनेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

End of Feed