कीचड़ में लेटकर मसाज करवा रही थी मॉडल, नजारा देखकर घूम गया लोगों का दिमाग, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 24, 2023, 04:57 PM IST

फ्लोरिडा की मॉडल फ्रांसिया जेम्स ने कीचड़ में लेटकर अनोखा मसाज करवाया, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग हैरत में पड़ गए। बता दें, इसे मड मसाज (Mud Massage) के नाम से जाना जाता है, जो इन दिनों विदेशों में काफी चर्चा में बना हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मॉडल ने लिया मड मसाज
  • कीचड़ में देख हैरत में पड़ गए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Mud Massage Viral Video: दुनिया में कब क्या फेमस हो जाए, इसके बारे में अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। इंटरनेट पर कुछ ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वायरल हो रहे इस वीडियो एक लड़की मसाज लेती नजर आ रही है। ये कोई आम मसाज नहीं है बल्कि मड मसाज है। सही समझे आप... कीचड़ वाला मड। अब ऐसे में यूजर्स के बीच ये वीडियो काफी वायरल हो रही है।

Mud Massage Viral Video

मड मसाज लेते हुए मॉडल का वीडियो वायरल (Image Credit : francety/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जो लड़की मड मसाज लेती हुई नजर आ रही है। दरअसल, वो फ्लोरिडा की मॉडल फ्रांसिया जेम्स है। विदेशों में इन दिनों ये मसाज काफी चर्चा में बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मसाज से चेहरे और बॉडी पर चमकर बढ़ेगी। ऐसे में इस मड मसाज को लेकर लोगों में काफी क्रेज भी देखा जा रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है।

End of Feed