लोकल ट्रेन में सफर कर रही थी लड़की, चोर ने दिखाई फुल प्रोफेशनल एंट्री, मोबाइल पर कुछ यूं किया अपना हाथ साफ

सोशल मीडिया पर चोरी के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसी ही घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक चोर को लड़की के मोबाइल फोन पर अपना हाथ साफ करते हुए देखा जा सकता है।

अक्सर भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक जगहों का फायदा चोर उठाते हैं और मौका मिलते ही वे अपना हाथ साफ कर लेते हैं। उन्हें बस तलाश होती है एक मौके की, जहां वे तुरंत बिना किसी को पता चले ही सामने वाले की जेब काट लेते हैं या फिर उनका कोई सामान चोरी कर लेते हैं, जैसे फोन, पर्स, हैंडबैग, गहने इत्यादि। हाल में एक ऐसे ही तेज-तर्रार चोर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोकल ट्रेन में सफर कर रही एक लड़की की जेब से उसका मोबाइल फोन चुरा लेता है। गनीमत रही कि चोरी करते हुए उस चोर पर एक अन्य यात्री की नजर पड़ गई और उसने चोर का भंडाफोड़ कर दिया।

लड़की का मोबाइल चुराते हुए चोर

लड़की का मोबाइल चुराते हुए चोर (X/@danewaliaswaran)

चोर ने लड़की की जेब से ऐसे उड़ाया फोन

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की लोकल ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर सफर के मजे ले रही है। तभी एक चोर उसके पीछे आकर खड़ा हो जाता है। लड़की अपनी धुन में रहती है, तभी वह चोर धीरे से उसकी जेब से उसका मोबाइल निकालकर अपनी जेब में रख लेता है और खुद ट्रेन के दरवाजे पर सफर करने लगता है। जब लड़की को इस बात का एहसास होता है कि उसके पास उसका फोन नहीं है तो वह परेशान होकर अपनी जेब टटोलने लगती है लेकिन उसे अपना फोन कहीं नहीं मिलता।

End of Feed